MP Politics: विधानसभा में पहले दिन ही बवाल, नेहरू की तस्वीर हटाने पर हुआ हंगामा, कांग्रेस ने छेड़ी मुहिम

India News (इंडिया न्यूज), MP Politics: मध्यप्रदेश विधानसभा में बीते दिन सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह था। विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विवाद हो गया है। ये विवाद विधानसभा स्पीकर की कुर्सी के पीछे लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटाने पर शुरू हुआ है। कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर को वापस लगाऩे की मुहिम छेड़ दी है।

तस्वीर दोबारा लगाने की मांग (MP Politics)

बता दें कि विधानसभा स्पीकर की कुर्सी के पीछे दाएं तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है। जबकि बाएं ओर प्रथम प्रधानमंत्री की जगह पर अब डॉ.भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगी है। विधानसभा में हुए परिवर्तन से कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए पंडित नेहरू की तस्वीर दोबारा लगाने की मांग की है, और साथ ही चेतावनी दी है कि कांग्रेस विधायक वहां दोबारा तस्वीर लगाएंगे।

कमलनाथ के मीडिया प्रभारी ने किया ट्वीट

कमलनाथ के मीडिया प्रभारी पीयूष बबेले ने जिसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने लिखा, “मध्य प्रदेश विधानसभा से राष्ट्रनिर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की यह पेंटिंग हटा दी गई।  इस तरह भाजपा ने अपने नैतिक पतन का एक और नग्न नृत्य किया। अपने पाप को छुपाने के लिए बाबा साहेब की पेंटिंग लगाई। अगर नियत साफ़ होती तो बाबा साहेब को राष्ट्रपिता और राष्ट्रनिर्माता के बीच में या उचित सम्मानित स्थान पर भी लगा सकते थे। भाजपा लोक और लोकतंत्र की दुश्मन है, लेकिन तुम नेहरू को नहीं हरा पाओगे।

ये भी पढ़ें:

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago