होम / विजयवर्गीय का कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना, बोले-कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती

विजयवर्गीय का कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना, बोले-कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics, भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस को जमकर खेड़ा कांग्रेस पार्टी को गिरगिट बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस नेता हरा झंडा और गोल टोपी लगाकर चलते थे। लेकिन अब बजरंगबली को लेकर चलने लगे हैं।

दरअसल विजयवर्गीय धार जिले के जीराबाद पहुंचे थे। जहां अनहोन बीजेपी की कमकाजी बैठक को संबोधित किया कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्हें प्रोत्साहित किया और मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर ब्यान दिया।

कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है – विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है। कांग्रेस पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। कल तक कांग्रेस हरा झंडा लेकर गोल टोपी लगा कर चलती थी। आज बजरंगबली को सामने लेकर चल रही है कल और आज का चरित्र क्या है आपका? हम तो शुरू से ही जय श्रीराम के नारे लगाते हैं। हमारा चरित्र साफ है। जो कहते हैं, वह करते हैं। राम मंदिर वहीं बना, जहां बनाने को कहा था। धारा 370 हटाया। हमें इस बात की चिंता नहीं कि किसका वोट मिलेगा। किसका नहीं। लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox