होम / MP Politics: मुख्य सचिव वीरा राणा की जगह कौन संभालेगा नई जिम्मेदारी? दावेदारों की लिस्ट में शामिल 3 नाम

MP Politics: मुख्य सचिव वीरा राणा की जगह कौन संभालेगा नई जिम्मेदारी? दावेदारों की लिस्ट में शामिल 3 नाम

• LAST UPDATED : June 8, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Politics: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव वीरा राणा के कार्यकाल के समाप्त होने की घड़ी नजदीक आ गई है। उनकी जगह किसे मिलेगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंदीदा रही राणा को सितंबर से पहले ही विदा कर दिया जाएगा और नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी जाएगी।

मार्च 2024 में ही पूरा हो चूका था कार्यकाल

वीरा राणा का कार्यकाल मार्च 2024 में ही पूरा हो गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें 6 महीने का विस्तार दिया था। हालांकि, अब लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद मोहन यादव सरकार उनके विस्तार अवधि से पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है।

तीन प्रमुख नामों की चर्चा (MP Politics)

इस पद के लिए तीन प्रमुख नामों की चर्चा है। सबसे पहला नाम मोहम्मद सुलेमान का है, जो शिवराज सिंह चौहान की टीम में सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में से एक माने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किया है।
दूसरा नाम डॉ. राजेश राजौरा का है, जिन्होंने मध्य प्रदेश को कृषि क्षेत्र में कई पुरस्कार दिलाए हैं। राज्य सरकार की ब्रांडिंग में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजौरा ने कई महत्वपूर्ण विभागों की बागडोर संभाली है।
तीसरे नाम पर एसएन मिश्रा का नाम है, जो पहले गृह विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा, वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अनुराग जैन के नाम की भी चर्चा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किसे मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की बागडोर सौंपी जाती है और कौन बनता है राज्य का नया मुख्य सचिव।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox