विदिशा: बता दें की क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार विदिशा ज़िले की शमशाबाद विधानसभा का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। इस क्षेत्र की विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह भी इस बात के पूरजोर कोशिश में लगीं थी। उन्होंने इस मुद्दे पर भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पत्र भी लिखा था। जिस पर सहमति जताते हुए प्रज्ञा सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में शमशाबाद का नाम परिवर्तित कर सूर्यनगर करने का मांग किया है।
विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह का कहना है कि जिस भूमि पर राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले राजपूतों की गौरवशाली परंपरा रही है उस जगह का नाम भी इसी परंपरा के अनुरूप होना चाहिए। वहीं उन्होंने शमशाबाद नाम मुगलों द्वारा भारतीय संस्कृति पर किए गए प्रहार का संकेत बताया है।
साध्वी प्रज्ञा अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री को कहा है कि विधर्मी मुगल शमशाह खान ने छलपूर्वक राजपूत वंश को समाप्त किया था। अपने जुल्म तथा निर्दोष प्रजा की हत्या के उल्लास में सूर्य नगर का नाम शमशाबाद किया था। आज भी राजपूतों की बड़ी आबादी इस क्षेत्र में निवास करती है। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि मुगलों के कलंकित इतिहास को हटाकर शमशाबाद का नाम पुनः सूर्य नगर किया जाए।
ये भी पढ़े- एक दिवसीय अल्प प्रवास पर भिंड पहुंचे मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल