होम / MP Railway News:  न्यू ईयर में MP से गुजरने वाली दक्षिण भारत की 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चेक करें लिस्ट

MP Railway News:  न्यू ईयर में MP से गुजरने वाली दक्षिण भारत की 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चेक करें लिस्ट

• LAST UPDATED : December 28, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Railway News: नए साल में उत्तर भारत से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों ने यात्रियों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। ऐसे में यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण मध्य रेलवे के हसनपर्ती रोड-उप्पल स्टेशन के मध्य नई तीसरी ब्रोडगेज रेल लाइन शुरू करने के लिए तकनीकी काम होने वाला है। जिसके कारण 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे ने सूचना जारी की है। रेलवे के मुताबिक, असुविधा से बचने के लिए यात्री अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 से गाड़ी की सही जानकारी प्राप्त कर के यात्रा करें।

जबलपुर के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक, प्री नॉन या नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के लिए पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण इस रास्ते से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी। देखें पूरी लिस्ट…

रद्द की जाने वाली ट्रेनें की लिस्ट ( MP Railway News)

1. गाड़ी संख्या 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 1 जनवरी 2024 और 08 जनवरी 2024 को रद्द कर दी गई।

2. गाड़ी संख्या 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 5 जनवरी 2024 और 12 जनवरी 2024 को रद्द दिया है।

3. गाड़ी संख्या 22353 पटना-एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 4 जनवरी 2024 और 11 जनवरी 2024 को रद्द दिया है।

4. गाड़ी संख्या 22354 एसएमविटी बेंगलुरु- पटना एक्सप्रेस 7 जनवरी 2024 और 14 जनवरी 2024 को रद्द कर दीहै।

5. गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 30 दिसम्बर 2023, 6 जनवरी 2024 और 13 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

6. गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल 1 जनवरी 2024, 8 जनवरी 2024 और 15 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

7. गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस स्पेशल 3 जनवरी 2024 और 10 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

8. गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल 5 जनवरी 2024 और 12 जनवरी 2024 को रद्द कर दी गई है।

9. गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल 4 जनवरी 2024 और 11 जनवरी 2024 को निरस्त कर दिया है।

10. गाड़ी संख्या 03226 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 7 जनवरी 2024 और 14 जनवरी 2024 को निरस्त किया है।

11. गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 5 जनवरी 2024 और 12 जनवरी 2024 को निरस्त किया है।

12. गाड़ी संख्या 03242 एसएमविटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 7 जनवरी 2024 और 14 जनवरी 2024 को रद्द कर दी गई है।

13. गाड़ी संख्या 03245 दानापुर-एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 3 जनवरी 2024 और 10 जनवरी 2024 को निरस्त किया है।

14. गाड़ी संख्या 03246 एसएमविटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 5 जनवरी 2024 और 12 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

15. गाड़ी संख्या 03247 दानापुर-एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 4 जनवरी 2024 और 11 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

16. गाड़ी संख्या 03248 एसएमविटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 6 जनवरी 2024 और 13 जनवरी 2024 को निरस्त कर दिया है।

17. गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 31 दिसम्बर 2023, 1 जनवरी 2024, 7 जनवरी 2024 और 8 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

18. गाड़ी संख्या 03252 एसएमविटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 2 जनवरी 2024, 3 जनवरी 2024, 9 जनवरी 2024 और 10 जनवरी 2024 को रद्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें:   

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox