देश

MP Rajya Sabha Election: 27 फरवरी को राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव, कांग्रेस का गणित गड़बड़ाया

India News (इंडिया न्यूज), MP Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने आज राज्यसभा की सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग ने प्रदेश की 5 सीटों समेत देशभर की 56 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा के चुनाव 27 फरवरी को चुनाव होगा। इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को 270 सीटों में 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। पिछली बार से कांग्रेस की सीटें कम है। जिसका असर राज्यसभा चुनाव पर देखने को मिल सकता है। जिस दल की संख्या विधानसभा में अधिक होगी, उसके उतने उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे।

मध्य प्रदेश से 6 छह सांसद ऐसे हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। इन सासंदों में एल मुरुगन, धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस सदस्य राजमणि पटेल का नाम शामिल है।

इन राज्यों में भी होगा चुनाव

एमपी के अलावा अन्य राज्यों में भी कई सीटों पर राज्यसभा चुनाव हैं। जिसमे यूपी में 10, बिहार में 6, पश्चिम बंगाल में 5, छत्तीसगढ़ में 1 आंध्र प्रदेश में 3, हिमाचल प्रदेश में एक, गुजरात में 4, हरियाणा में एक, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 6, तेलंगाना में 3, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में 3 और राजस्थान में 3 सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा। अगर एमपी की बात करें तो 5 राज्यसभा की सीटें खाली हो जाएंगी।

27 फरवरी के दिन मतदान

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 15 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते है। साथ ही 20 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकते है। 27 फरवरी को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 27 फरवरी को ही मतगणना होगी।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago