होम / MP Road Accident: खरगोन के मुंबई आगरा हाईवे पर हुआ हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल

MP Road Accident: खरगोन के मुंबई आगरा हाईवे पर हुआ हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल

• LAST UPDATED : April 24, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Road Accident: खरगोन जिले में मुंबई आगरा हाईवे पर हादसा हो गया। बस और ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बलकवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद बस यात्री दहशत में दिखे। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मुंबई आगरा राजमार्ग पर यातायात सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को बुलाया गया।

बस और ट्रक की टक्कर

बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर से इंदौर जा रही थी। हंस ट्रेवल्स की बस में 52 यात्री सवार थे। नर्मदा पुल पर बस आगे चल रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बलकवाड़ा टीआई रामेश्वर ठाकुर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई गई। बस चालक सहित तीन यात्रियों को गंभीर हालत में धार के धामनोद अस्पताल रेफर किया गया। टीआई रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि हादसे में बस चालक के पैर कट गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे में 20 यात्री घायल

बस चालक सहित 3 यात्रियों को गंभीर हालत में धामनोद अस्पताल रेफर किया गया। बस-ट्रक की टक्कर से मुंबई आगरा हाईवे पर जाम लग गया। टीआई रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि घटना स्थल से बस-ट्रक को हटा दिया गया है और मुंबई आगरा हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि खरगोन में पहले भी एक बस हादसा हो चुका है। 2023 में रोडिया के पास एक यात्री बस अचानक पुलिया से नीचे गिर गई थी। हादसे में करीब 8 यात्री घायल हो गए, जबकि बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि पुलिया की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox