होम / MP Robbery: MP में फिल्मी अंदाज में रची लूट की साजिश, 41 लाख के साथ 3 गिरफ्तार, इस तरह हुआ खुलासा

MP Robbery: MP में फिल्मी अंदाज में रची लूट की साजिश, 41 लाख के साथ 3 गिरफ्तार, इस तरह हुआ खुलासा

• LAST UPDATED : May 15, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़), MP Robbery: मध्य प्रदेश के दमोह में कल शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई डकैती की घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और ग्रामीण बैंक से लूटी गई 41 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली है। दमोह के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार शाम बंदूक की नोक पर 40 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की घटना सामने आई है।

डकेती से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

इस घटना के संबंध में बैंक कर्मचारी ने पुलिस को बताया था कि पांच नकाबपोश लुटेरों ने उसे बंधक बनाकर बैंक से कैश लूट लिया था। बैंक में डकैती की घटना से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद दमोह MP और सागर रेंज DIG ने फतेहपुर में डेरा डाल दिया और जिले भर की पुलिस को आरोपियों की तलाश में तैनात कर दिया। CCTV फुटेज भी खंगाला गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो नाले में 100 रुपये के नोटों की 2-3 गड्डियां पड़ी मिलीं। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक बड़ी लूट की घटना का पर्दाफाश किया।

लूट की घटना का मास्टरमाइंड बैंककर्मी ही निकला

SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि जिस बैंक कर्मचारी ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपने गांव के दोस्तों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में बैंक डकैती का प्लान तैयार किया था। पुलिस ने शक के आधार पर बैंक कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने सारा राज उगल दिया। लूटकांड का मास्टरमाइंड बैंककर्मी की निशानदेही पर उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह होते-होते आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बैंक से लूटे गए 41 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Read more:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox