प्रदेश की बड़ी खबरें

MP: भोजशाला का सर्वे होगा शुरू, दोनों पक्षों की मौजूदगी जरूरी

India News MP (इंडिया न्यूज), MP: संरक्षित इमारत भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे 22 मार्च को शुरू होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग ने पत्र जारी किया है। यह पत्र इंदौर कमिश्‍नर सहित कलेक्‍टर धार व एसपी धार को जारी किया गया है। इसमें सर्वे के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बंदोबस्‍त करने के लिए कहा गया है। इस पत्र में अधिकारियों ने सर्वे शुरू करने की बात कही है।

22 मार्च से शुरू सर्वे की कार्रवाई

ऐसे में तय यह है कि ASI हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च से शुरू सर्वे की कार्रवाई करेगी। इस पत्र की जानकारी मिलने से पहले ही धार कलेक्‍टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भोजशाला का दौरा किया था। गुरुवार सुबह यह दौरा अधिकारियों ने किया और सुरक्षा के बंदोबस्‍त का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से भोजशाला में कड़ा बंदोबस्‍त किया जाएगा।

5 सदस्‍यीय दल करेंगे सर्वे

गौरतलब है कि 11 मार्च को हाईकोर्ट इंदौर द्वारा संस्‍था हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई के बाद भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे करने के आदेश जारी किए थे। इसमें 5 सदस्‍यीय दल भोजशाला का सर्वे करेगा। अलग-अलग बिंदुओं पर यह सर्वे होना है। इसके लिए एएसआई के अपर महानिदेशक ने जारी किया है। इसमें पुलिस और प्रशासन को सर्वे टीम के लिए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है। 22 मार्च से यह सर्वे शुरू होगा।

इन बिंदुओं पर होना है सर्वे

1. भोजशाला के पूरे परिसर का सर्वे और उत्खनन वैज्ञानिक पद्धति से होगा।
2. ⁠उत्खनन और सर्वे GPS GPR तकनीक के साथ कार्बन डेटिंग तथा अन्य नई तकनीक से करने का आदेश।
3. ⁠भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवाल से 50 मीटर की दूरी तक सर्वे किया जाएगा।
4. ⁠ असि के वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी की निगरानी में सर्वे होगा।
5. ⁠उत्खनन एवं सर्वे की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
6. ⁠ परिसर के सभी बंद पड़े कमरों, खुले परिसर तथा सभी खम्बों का विस्तार से सर्वे होगा।
7. ⁠उत्खनन सर्वे की रिपोर्ट 2 महीने में प्रस्तुत करने के आदेश।

ये भी पढ़ें : 

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago