मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये है। इसका लाभ जनवरी के वेतन में जुड़कर फरवरी में मिलेगा। शुक्रवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा की थी।
इसके बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये। इससे महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा।
7.50 लाख शासकीय कर्मचारियों को डीए का मिलेगा लाभ
सरकार के आदेश के तहत जनवरी 2023 के वेतन में 7.50 लाख शासकीय कर्मचारियों को डीए का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार मंहगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित किया जाएगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन के लिए वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। प्रदेश में 6 लाख 40 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन कर्मचारी है। जिनको डीए का लाभ मिलेगा।
वित्त विभाग के डीए बढ़ाने से 15 हजार 500 रुपए न्यूनत वेतन पाने वाले कर्मचारी को 620 रुपए और 2 लाख रुपए पाने वाले अधिकारी को 9000 रुपए तक प्रति माह वेतन में बढ़ोतरी होगी। यह प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/ अधिकारी के वेतन के अनुसार अलग-अलग होगा।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…