होम / MP Tourism: मध्य प्रदेश बन रहा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का हब

MP Tourism: मध्य प्रदेश बन रहा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का हब

• LAST UPDATED : June 13, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Tourism: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने पिछले 6 महीनों के कार्यकाल में राज्य के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने में लगी है। राज्य के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।

चित्रकूट को बनाया जा रहा अयोध्या जैसा धार्मिक केंद्र

चित्रकूट समेत राम वन पथ गमन के सभी 23 प्रमुख स्थलों को विकसित करने की कार्य योजना बनाई गई है। चित्रकूट को अयोध्या की तरह भव्य धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही जहां भी भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे, वे स्थल भी तीर्थ के रूप में विकसित होंगे।

वैदिक घड़ी और कुटीर उद्योग को मिला बढ़ावा

इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया। कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। प्रख्यात कलाकारों से युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

तीर्थ स्थलों तक हवाई यात्रा की सुविधा के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू की गई है। श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में एक आस्था-भवन भी बनाया जाएगा।

विश्व धरोहरों का संरक्षण और क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा

यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल प्रदेश की 6 धरोहरों का संरक्षण और विकास किया जा रहा है। क्रूज टूरिज्म को गति देने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox