होम / MP: उमा भारती के राम और हनुमान जी के कॉपीराइट वाले बयान पर, बीडी शर्मा ने कहा…….

MP: उमा भारती के राम और हनुमान जी के कॉपीराइट वाले बयान पर, बीडी शर्मा ने कहा…….

• LAST UPDATED : December 31, 2022
इंडिया न्यूज, सागर ( sagar – Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के राम और हनुमान जी का कोई कॉपीराइट नहीं हो सकता वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि उमा जी जो कहती हैं। वह हमारे लिए पाथेय होता है। बीडी शर्मा ने यह बयान सागर में दिया है।

पिछले दिनों प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा था, कि राम और हनुमान जी का कोई कॉपीराइट नहीं हो सकता। कोई भी उनका उपयोग कर सकता है। उमा भारती के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का बयान अब सामने आ रहा है।

यह भी पढ़े: MP: रतलाम पुलिस को फिर मिली बड़ी कामयाबी, 24 लाख की 900 पेटी अवैध शराब जब्त

उन्होंने कहा है कि उमा जी हमारी वरिष्ठ नेता हैं। हम सब लोगों को उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहता है। उमा जी कुछ भी कहती है। तो हमारे लिए पाथेय होता है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पाथेय शब्द का उपयोग करने पर अब उसके सियासी अर्थ भी निकाले जा रहे हैं।

दरसअल पाथेय का अर्थ पथ संबंधी, पथ का, रास्ते का भोजन, भोजन यात्रा का खर्चा भी होता है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पाथेय जैसे जटिल शब्द का उपयोग क्यों किया ? इसका कोई राजनीतिक परिणाम भी निकट भविष्य में सामने आ सकता है।

यह भी पढ़े: MP Politics Year Ender 2022: मध्य प्रदेश की राजनीति में कैसा रहा साल 2022? इन बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों ने बटोरी सुर्खियां, जानिए यहां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox