दतिया: दतिया के जिला चिकित्सालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव के दौरान बच्चा बदलने पर जिला चिकित्सालय दतिया में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि दतिया के जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब दो महिलाओं को एक ही समय पर डिलीवरी के दौरान एक को लड़का एक को लड़की पैदा हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
एक महिला ने लड़की और दूसरी महिला ने लड़के को दिया था जन्म
बताया जा रहा है शानू पत्नी कालीचरण तिवारी निवासी बरजोरपुरा ओर मनीषा पत्नी देवेंद्र प्रजापति निवासी मलिया पूरा को मंगलवार की शाम 6:00 बजे डिलीवरी के दौरान एक महिला को लड़की और दूसरी महिला ने लड़के को जन्म दिया।
परिजनों ने बच्चा बदलने का लगाया आरोप
वहीं जब महिला सानू तिवारी के परिजनों को लड़की दी तो जिला अस्पताल के महिला वार्ड में महिला सोनू तिवारी के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वही जिला अस्पताल के महिला वार्ड स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे यहाँ लड़का पैदा हुआ था और यह लड़की दे रही है।
डीएनए की जांच करने की कही बात
चाहो तो डीएनए का टेस्ट करवा कर देख लो साथ में आरोप लगाते हुए कहा की मनीषा प्रजापति के परिजनो लड़का दे दिया गया है। हंगामा देख अस्पताल के स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद मौके पर थाना कोतवाली पुलिस पहुंची और द्वारा डीएनए की जांच की बात पर पुलिस ने मामला शांत करवाया और जांच की बात की ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…