प्रदेश की बड़ी खबरें

MP:विधानसभा अपडेट्स… वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, जाने किसे क्या मिला

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है। ये बजट शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। इस साल(2023-2024) का कुल बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल (2022-23) का बजट लगभग 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। इस बजट को वित्त मंत्री ने लगभग दो घंटो में पेश किया। बता दें इस बार का बजट पेपरलेस बजट था। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोघ भी किया लेकिन फिर भी वित मंत्री ने इसे टैबलेट पर पढ़ा। साथ ही साथ सभी मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए।

  • भाषण के दौरान सदन से निकले कांग्रेस विधायक
  • जनता की जिंदगी बदलने वाला है ये बजट
  • किसने क्या पाया…

भाषण के दौरान सदन से निकले कांग्रेस विधायक

बता दें वित्त मंत्री सुबह 10.50 तक सदन पहुंचे। उनके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सदन पहुंच गए। 11 बजे से वित्त मंत्री ने अपना भाषण शुरु किया। इसी दौरान कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए। बता दें सत्र शुरु होने से पहले कांग्रेस विधायक विधानसभा में गैस सिलेंडर लेकर आ गए और उन्होने बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम का खुल कर विरोध किया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करते हुए कहा, बजट भाषण पूरा प्रदेश सुनना चाहता है।

जनता की जिंदगी बदलने वाला है ये बजट

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि ये बजट जनता की जिंदगी बदलने वाला है। इसमें गरीब, महिलाओं, गांव, किसान समेत सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। वहीं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि एक श्रेष्ठ समाज के लिए महिला शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका होती है। एसे में लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचय है।वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि आज ही केंद्र सरकार ने 50 रु. सिलेंडर पर बढ़ाकर 950 का कर दिया। आगे-आगे देखिए होता है क्या। वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा, 400 रु. की गैस की टंकी इन्हें (भाजपा) डायन दिखा करती थी। आज 1100-1200 रु. की गैस टंकी इन्हें विकास दिख रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत ने रसोई गैस में सब्सिडी देने का मांग किया।

किसने क्या पाया…

  • फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-बाइक दिया जाएगा।
  • 1 हजार सरकारी गाड़ी हटाया जाएगा और नहीं रोड पर नहीं निकलेगी 15 साल से पुरानी गाड़ी। अप्रैल से लागू होगी नीति।
  • 25 चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 400 करोड़ रुपए दिया जाएगा।
  • सरकारी संस्थानों से लिए गए किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी।
  • MBBS सीट 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएगा।
  • पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए 649 सीट्स बढ़कर 915 होंगा।
  • 9,200 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे।
  • प्रदेश में सड़कों और पुलों के लिए 56 हजार 256 करोड़ रु. दिए जाएंगे ।
  • प्रदेश में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी और 200 युवाओं को रोजगार के लिए जापान भी भेजा जाएगा।
  • खेल विभाग को मिला 738 करोड़ रूपए।
  • धार्मिक पर्यटन स्थल पर हेलिकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी।
  • लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए दिये जाएंगे।
  • महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपए दिया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • लाडली बहना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए का महीना दिया जाएगा।
  • आहार अनुदान योजना के लिए मिले 300 करोड़ रुपए। इसके तहत बैगा, भारिया, सहरिया जनतीय महिलाओं को 1 हजार रुपए का महीना दिया जाएगा।
  • नगरीय निकायों को 842 करोड़ रुपए।
  • इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रुपए दिया गया। अन्य..

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago