India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। प्रदेश में ठंड से लोग ठिठुर रहे है। साथ ही प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मैदानी इलाकों में पारा 6 से 9 डिग्री के बीच पहुंचा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह समान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक देते है। ऐसे में अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश या बर्फबारी हो रहा है। IMD के अनुसार, इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना हो सकती है। कुछ इलाकों में घने कोहरे की चादर देखने को भी मिल सकती है।
बता दें कि उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। ग्वालियर-छतरपुर जिले में लगातार ठंड से लोग ठिठुर रहे है। उत्तर से हवाएं सीधे इन जिलों में आती है। खंडवा-खरगोन क्षेत्र भी काफी ठंडा रहा है। देश के पहाड़ी इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है। भोपल, रीवा और पचमढ़ी, बैतुल छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और खंडवा में भी आज कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…