India News(इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर शुरू हो गया है। ये अगले 4 दिनों तक चलता रहेगा मध्य प्रदेश के चार संभाग के कई जिलों में बारिश हुई है। विभाग ने बारिश के चलते सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
बता दें कि प्रदेश के चार संभाग में बीती रात से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उज्जैन, इंदौर, भोपाल और सागर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा कोहरा भी छाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का दौर 4 दिन तक रहेगा।
ये बूंदाबांदी से किसानों को काफी लाभ पहुंचाने वाली है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में गेहूं और चने की फसल बोई गई है जिसमें पानी से फसलों पर फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा सब्जियों पर भी फायदा पहुंचाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक ,मध्य प्रदेश में हो रही बूंदाबांदी की वजह से ठंड का असर भी अधिक दिखाई देगा। बताया कि मध्य प्रदेश के में दिन में 20 से 22 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रात में 9 से 10 डिग्री तापमान दर्ज किया है। तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को भी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…