होम / MP Weather: इंदौर में सर्द हवाओं का प्रकोप, प्रदेश में लुढ़का पारा, IMD ने किया अलर्ट

MP Weather: इंदौर में सर्द हवाओं का प्रकोप, प्रदेश में लुढ़का पारा, IMD ने किया अलर्ट

• LAST UPDATED : February 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप दिखा। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सूरज नही निकला। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। सागर जिले में शीत लहर का प्रभाव ज्यादा रहा और खजुराहो में शीतल दिन रहा।

इंदौर में छाया घना कोहरा 

इंदौर में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दोपहर तक सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। दिनभर लोग कंपकंपाते रहे। दोपहर में धूप के बीच भी सर्द हवाएं चल रही है।

शहडोल में तापमान में गिरावट

शहडोल संभाग के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तापमान काफी गिरा एवं बाकी सभी संभागों के जिलों के तापमानों में बदलाव नहीं हुआ। ग्वालियर में तापमान सामान्य से कम रहा। उज्जैन में तापमान सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.2 °C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5°C शिवपुरी में रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox