होम / MP Weather: प्रदेश में सुबह शाम ठंड का एहसास, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

MP Weather: प्रदेश में सुबह शाम ठंड का एहसास, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

• LAST UPDATED : March 7, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: प्रदेश में बीते दिन बारिश हुई थी जिसके बाद लोगों को ठंड महसूस हो रही थी। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बीते दिनों बारिश  हुई थी. इसके बाद लोगों को ठंड महसूस होने लगी थी. लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती ह। कल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया जबिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौसम

तापमान में होगी बढोतरी 

मध्य प्रदेश के पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो प्रदेश भर में बादल छाए हुए है। मंडला जिले में बारिश हो सकती है। अफगानिस्तान से पश्चिम विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश कर चुका है जिसके चलते तेज हवा चल रही है और लोगों को ठंड महसूस हो रही है। कई जिलों में धूप निकल रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री के पार पहुंचा। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव हो सकता है।

कई जिलों में बारिश की आशंका 

मौसम विभाग के अऩुसार 10 मार्च से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है जिसके चलते कई बारिश और ओले गिरने की संभावना है। नया सिस्टम एक्टिव होने से बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में बारिश होने की आशंका है।

10 मार्च तक मौसम रहेगा ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। अभी 10 मार्च तक मौसम ठंडा गर्म बना रहेगा, जिसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बरकरार रहेगा। 15 मार्च के बाद दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox