होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में ओढ़ी कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किए ये आदेश

MP Weather: मध्य प्रदेश में ओढ़ी कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किए ये आदेश

• LAST UPDATED : December 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश में बादल और कोहरे ने डेरा डालना शुरू कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़कड़ाती सर्दी से राहत मिल रही है। कोहरे ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। सक्रिय होने से कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। प्रदेशभर में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में घना कोहरा होगा। जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। अशोकनगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा होगा। भोपाल, विदिशा, शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, उमरिया, कटनी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिले में भी हल्का कोहरा होगा।

प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क 

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड से आज थोड़ी-बहुत राहत मिल सकती है। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सभी संभागों मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हवा के रुख में बदलाव है। सर्दी से राहत मिल सकती है।

पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री

पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया है। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बालाघाट के मलाजखंड का तापमान 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : MP weather: MP में सर्दी का सितम जारी, मौसम विभाग ने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox