MP Weather
India News(इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। घने कोहरे के कारण विजिविलिटी काफी कम हो गई है। सर्दी, बारिश और कोहरे के साथ ही मौसम विभाग ने ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन शिवपुरी के पिपरसमा में न्यूनतम तापमान दर्ज 7.8 डिग्री दर्ज किया। प्रदेश में ग्वालियर दूसरी सबसे ठंडी जगह रही, जहां तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। राजगढ़ में 9.6, दतिया में 10.3 और रतलाम में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, देवास, नीमच, श्योपुरकलां, सागर और टीकमगढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग के साथ भोपाल, सीहोर, मंदसौर, नीमच, रीवा, मऊगंज और मंडला जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक रहने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में ओले गिरने की आशंका है। प्रदेश में 8 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में ओले गिरने का अनुमान है। कई जगहों पर बादल और कोहरे ने डेरा डाला है। जिसके कारण लंबे समय से धूप देखने को नहीं मिली
ये भी पढ़ेेें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…