होम / MP Weather: गर्मी और लू का कहर!तापमान 47 डिग्री पार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

MP Weather: गर्मी और लू का कहर!तापमान 47 डिग्री पार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। छतरपुर जिले में तापमान 47.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शिवपुरी में यह आंकड़ा 47 डिग्री दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी के बीच ही मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में लू की आशंका, येलो अलर्ट भी जारी

मौसम विभाग ने सीधी, सतना, मैहर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू चलने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में लू चल सकती है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उमरिया और दमोह में गर्म रात रहने का येलो अलर्ट है।

मानसून को लेकर यह है अपडेट (MP Weather)

बारिश की उम्मीद में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पन्ना, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, सतना, मैहर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।

इस तरह गर्मी की लहर से निजात मिलने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। इस बीच लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतनी होंगी।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox