होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में हीट वेब का कहर, एमपी समेत इन राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल 

MP Weather: मध्य प्रदेश में हीट वेब का कहर, एमपी समेत इन राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल 

• LAST UPDATED : May 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों मे लू का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के चलते पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। बढ़ते तापमान के चलते मौसम विभाग ने बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली के लिए इस सीजन में अप्रैल का महीना भी काफी सुहाना रहा।

तापमान पहुंचा 42 के पार 

मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में भी बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मई की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा के मैदानी इलाके पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले इलाके, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में लू चल सकती है। इसके चलते तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई के पहले हफ्ते में भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में चलेगी धूल भरी आंधी

कम से कम अगले हफ्ते तक दिल्ली को लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। 8 मई तक दिल्ली का तापमान 40 के पार हो सकता है। दिल्ली में मई में भी भीषण गर्मी न पड़ने के बारे में कहा जा रहा है कि इस साल अप्रैल में पांच पश्चिमी विक्षोभ आए थे। हालांकि इनसे बारिश तो नहीं हुई, लेकिन कई दिन बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान नहीं बढ़ सका। कुछ दिन धूल भरी आंधी भी चली।

ये भी पढे़ं :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox