होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री गिरा पारा, छाया रहेगा कोहरा, IMD ने बारिश का किया अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री गिरा पारा, छाया रहेगा कोहरा, IMD ने बारिश का किया अलर्ट

• LAST UPDATED : February 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द बदल सकता है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसाार है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए है और तापमान बढ़ने से ठंड से भी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में पारा गिरा है। विभाग ने तापमान में बढोतरी की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार है।

प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 

बता दें कि एमपी में आज तापमान में बढोतरी हो सकती है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, मऊगंज, छतरपुर और निवाड़ी में घना कोहरा छाएगा। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बीत दिन शहडोल में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस ,सिंगरौली 9.0 में डिग्री सेल्सियस,नर्मदापुरम 9.6 में डिग्री सेल्सियस, शाजापुर 9.7 में डिग्री सेल्सियस और छतरपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

2 दिन बाद ठंड बढने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद 3 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा। 3 फरवरी से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 6 फरवरी के बाद कड़कडाती ठंड पडने के आसार है।

ये भी पढ़ें:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox