MP Weather Update
India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। डिंडौरी से प्रवेश करते हुए, मानसून ने पांच जिलों – डिंडौरी, अनूपपुर, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट को अपनी आगोश में ले लिया है। इन क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखी जा रही हैं।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 25 साल में सबसे अधिक प्री-मानसून बारिश दर्ज की गई। मात्र छह घंटों में 123.4 मिमी (लगभग पांच इंच) वर्षा हुई, जिससे शहर के जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, भोपाल और जबलपुर में मानसून शनिवार या रविवार तक पहुंच सकता है। इंदौर, विदिशा, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली में रविवार को मानसूनी बारिश की संभावना है। उज्जैन, धार, राजगढ़, गुना, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में मानसून 25 जून तक पहुंचने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में मानसून की प्रविष्टि की संभावित तिथि 18 जून थी। अगले 48 घंटों में मध्य मध्य प्रदेश, जिसमें भोपाल भी शामिल है, को मानसून कवर कर लेगा। किसानों के लिए यह खुशखबरी है, क्योंकि मानसून की आमद के साथ ही धान की बुवाई शुरू हो जाएगी।
मौसम विभाग ने भोपाल सहित कई जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…