होम / MP Weather: प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरे लोग, धूप को तरस गया MP, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

MP Weather: प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरे लोग, धूप को तरस गया MP, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

• LAST UPDATED : January 21, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ),MP Weather: प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड से लोगों का बुरा हाल है। कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग नेआज एमपी में ठंड का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ सकती है।

कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि आज भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री, इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री, सतना में न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बैतूल, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शिवपुरी और सागर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में पारा बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतर जिलों में शीतलहर कंपा सकता है।

6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आज रविवार को सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, पन्ना दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड और निवाड़ी में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox