होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में पड़ी बर्फ, नजारा देख रहे जाएंगे हैरान!

MP Weather: मध्य प्रदेश में पड़ी बर्फ, नजारा देख रहे जाएंगे हैरान!

• LAST UPDATED : March 20, 2023

MP Weather: देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा नज़र आ रहा है। इन दिनों दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश से मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देख आप हैरान हो जाएंगे।

  • मध्य प्रदेश में कश्मीर और हिमाचल जैसा नजारा
  • बर्फ से ढके कई शहर
  • मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला नजारा
  • दो मजदूरों पर आकाशीय बिजली

मध्य प्रदेश बना कश्मीर

दरअसल, रविवार को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारी बारिश के बाद राज्य के कई इलाकों में ओले सड़कों पर गिरे दिखाई दिए। खेतों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी नज़र आई। जो कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों के नजारों की याद दिलाता है। बता दें इस बारिश से काफी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तो वहीं काफी लोगों की मौते भी हो गई है।

दो मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली

विदिशा जिले में मौसम की बेरुखी के चलते  किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जिले के 21 ग्रामों में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ। खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरी। आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

बेर के आकार के गिरे ओले

तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से डिंडोरी जिले में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि खेतों में फसलें पक चुकी हैं और उनकी कटाई की जानी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक लगातार बेर के आकार के ओले गिरे। वहीं शहडोल में स्टेट हाईवे पर ओलों की चादर से ढ़का नजर आया। इसके कारण आवागमन भी प्रभावित रहा। ओलों के कारण हाईवे पूरी तरह से सफेद नजर आ रहा है।

MP Weather

बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल कहा था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसमें पंजाब, हरियाणा समेत मध्य प्रदेश शामिल था।

ये भी पढ़े- MP Politics:  ‘अगर तू न सुधरा तो कांग्रेस की सरकार आने पर तुझे छोड़ेंगे नहीं’- दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के पंचायत मंत्री को दी…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox