होम / MP Weather: मप्र में बढ़ा तापमान, IMD ने कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड का जताया अनुमान 

MP Weather: मप्र में बढ़ा तापमान, IMD ने कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड का जताया अनुमान 

• LAST UPDATED : January 31, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),MP Weather: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में बढोतरी हो गई है। सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा बढ़ा रहा है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा मौसम 

बता दें कि राजधानी का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा  है। मंगलवार की रात को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर के गिरवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 7.8 डिग्री, छतरपुर के बिजावर में 8.4 डिग्री, अशोकनगर की आंवरी और सीहोर में 8.5 डिग्री, छतरपुर जिले के खजुराहो में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों के तापमान में बढोतरी 

इन जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश की अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जबकि अधिकतम 15.9 डिग्री, ग्वालियर में न्यूनतम 10.5 डिग्री, अधिकतम 24.1 डिग्री, इंदौर में न्यूनतम 13 डिग्री, अधिकतम 26.4 डिग्री, राजगढ़ में न्यूनतम 9 डिग्री, उज्जैन में न्यूनतम 11 डिग्री, अधिकतम 28.5 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम 13.01डिग्री, अधिकतम 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कुछ शहरों में हल्के से मध्यम कोहरा 

मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ शहरों में हल्का से लेकर मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 से 800 मीटर की बीच रहने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल जिले की मौसम की बात की जाए तो बुधवार को यहां मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय कुछ धुंध दिखाई दे सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें ;

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox