होम / MP Weather Update: शुक्रवार से बढ़ सकती है बारिश की आशंका, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather Update: शुक्रवार से बढ़ सकती है बारिश की आशंका, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : November 24, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। जिस वजह से प्रदेश भर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले कुछ दिन से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के अनुसार इंदौर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। अगर प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो टीकमगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ग्वालियर मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहा इन जगहों का तापमान 

बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण अब दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। वीरवार को भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 29.7, ग्वालियर 28.2, जबलपुर 30.2 और उज्जैन में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, इसके अलावा बैतूल में 27.7 डिग्री, पचमढ़ी 29.2, रायसेन 28, शिवपुरी 28, खजुराहो 28.8, नौगांव 27, मलाजखंड 27.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की माने तो हवाओं का रूख बार-बार बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर लगाता जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद प्रदेश में ठंड़ बढ़ सकती है।

अगर सबसे कम तापमान की बात की जाए तो ग्वालियर में 10.8, राजगढ़ में 11, पचमढ़ी में 11, दतिया में 11.6, गुना में 12.8, उज्जैन में 13.7, भोपाल में 14.9, इंदौर में 16 और जबलपुर में 145 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Also Read: MP Weather Update: MP में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox