MP Weather Update
India news (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। जिस वजह से प्रदेश भर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले कुछ दिन से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के अनुसार इंदौर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। अगर प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो टीकमगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ग्वालियर मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण अब दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। वीरवार को भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 29.7, ग्वालियर 28.2, जबलपुर 30.2 और उज्जैन में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, इसके अलावा बैतूल में 27.7 डिग्री, पचमढ़ी 29.2, रायसेन 28, शिवपुरी 28, खजुराहो 28.8, नौगांव 27, मलाजखंड 27.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो हवाओं का रूख बार-बार बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर लगाता जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद प्रदेश में ठंड़ बढ़ सकती है।
अगर सबसे कम तापमान की बात की जाए तो ग्वालियर में 10.8, राजगढ़ में 11, पचमढ़ी में 11, दतिया में 11.6, गुना में 12.8, उज्जैन में 13.7, भोपाल में 14.9, इंदौर में 16 और जबलपुर में 145 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
Also Read: MP Weather Update: MP में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…