MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश, 22 जिलों में रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा

India News MP (इंडिया न्यूज़),  MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 22 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस मौसम में अब तक 50% से अधिक बारिश हो चुकी है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, हरदा, जबलपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, सतना, सिवनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर और शहडोल जिलों में येलो अलर्ट है।

भोपाल का बड़ा तालाब भर गया

राजधानी भोपाल में स्थिति गंभीर है। यहां का बड़ा तालाब लगभग पूरी तरह भर चुका है। कलियासोत डैम के दो गेट खोले जा चुके हैं और कोलार डैम के गेट भी खुले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही बड़ा तालाब पूरी तरह भरेगा, भदभदा डैम के गेट भी खोलने पड़ेंगे।

लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। कई जिलों में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है।

बिजली गिरने की आशंका

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का दौर कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है। ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने और आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago