MP Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों के लिए यलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश

शुक्रवार को 23 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सबसे अधिक 15.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि शिवपुरी में 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्वालियर में जलभराव की स्थिति बनी, वहीं डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर आ गई।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना और अन्य कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

तापमान की बात करें तो सीधी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में सबसे कम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

नागरिकों को रहना होगा सतर्क

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही, यात्रा करते समय मौसम की जानकारी रखना आवश्यक है।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तैयार रखे गए हैं और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago