होम / MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की आहट, कुछ जगहों पर बारिश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की आहट, कुछ जगहों पर बारिश

• LAST UPDATED : June 19, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। हालांकि मानसून अभी आधिकारिक तौर पर दस्तक नहीं दे पाया है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।

कई जिलों में हवा और आंधी के साथ बारिश

मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में हवा और आंधी के साथ बारिश हुई। इससे वातावरण में ठंडक आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन में मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

इतनी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टीकमगढ़ में 2.2 इंच, गुना में 1.8 इंच, राजगढ़ में 1.6 इंच और सिवनी में 1.2 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सतना और नर्मदापुरम में भी बारिश हुई।

वहीं, आज भी प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। इन जिलों में बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना शामिल हैं।

कुछ जिले अभी भी गर्मी की चपेट में

हालांकि, प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ जिलों में राहत की बारिश हो रही है, वहीं कुछ जिले अभी भी गर्मी की चपेट में हैं। मंगलवार को ग्वालियर में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पृथ्वीपुर में 43.7, रीवा में 42.4 और सीधी में 42.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश और बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी के कारण कुछ नुकसान भी हो सकता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox