होम / MP Weather Update: MP में मौसम ने बदला मिजाज, ठंड के साथ बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

MP Weather Update: MP में मौसम ने बदला मिजाज, ठंड के साथ बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

• LAST UPDATED : December 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है। मौसम विभाग ने आज रविवार से कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट किया है। बीते दो दिन प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी और उमरिया रहा वहीं, सबसे कम तापमान उमरिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया है। अगले सप्ताह से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश के कई जिलो बारिश होने की संभावना है।

कई जगहे छाए बादल (MP Weather Update)

अगर मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, लेकिन इसका असर सीधा एमपी पर नहीं पड़ रहा है। हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना है। ऐसे में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नमी आने से जबलपुर सहित कई जगहे हल्के बादल छाए हुए हैं, आने वाले एक-दो दिनों में बादल हटते ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अभी 3-4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

इन जिलों का तापमान

प्रदेश में अगर इन जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो उमरिया में 7.2, मलाजखंड में 8.7, टीकमगढ़ में पर सीधी में 9.6, सतना में 9.6, रीवा में 7.69, गांव में 7.6, मंडल में 8.7, जबलपुर में 9, छिंदवाड़ा में 9.6, भोपाल में 11.2, दतिया में 9, ग्वालियर में 9.01, इंदौर में 15.5, पचमढ़ी में 7.4, राजगढ़ में 9.6, डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27.2, ग्वालियर में 25.3, इंदौर में 25.6, जबलपुर में 24.2, मंडल में 26.6, नरसिंहपुर में 22, मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox