होम / MP Weather Update: MP में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट 

MP Weather Update: MP में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट 

• LAST UPDATED : February 21, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन से तापमान में बढोतरी हो रही है। जिसके कारण लोगों को सुबह शााम ठंड का एहसास होने लगा है। एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। ग्वालियर चंबल संभाग सहित भोपाल में आज बारिश होने की संभावना है। आज जानते है कैसा रहेगा मौसम

आज कैसा रहेगा मौसम 

प्रदेश में आने वाले दिनों मेॆं गर्मी बढ़ सकती है। वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते मौसम में बदलाव होने लगा है। जिससे तापमान में बढोतरी हो रही है। प्रदेश के लोगों को जल्द ही गर्मी का एहसास होने लगेगाा। प्रदेश में कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन दतिया जिले में बारिश के साथ ओले गिरे है।

 दिन का तापमान औसतन 31. 8 डिग्री

बता दें कि एमपी के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटो की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की बढोतरी हो गई है। जिसके वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो प्रदेश में दिन का तापमान औसतन 31. 8 डिग्री रहा, जबकि रात के तापमान में भी लगातार बढोतरी देखी जा रही है।

बारिश की जताई संभावना (MP Weather Update)

पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम फिर से बिगड़ गया है। दतिया जिले में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे है। मौसम विभाग ने 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट किया है। मंगलवार को दतिया में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। यहां कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। सेवढ़ा तहसील में तो जबर्दस्त बरसात के साथ ओले गिरे। सेंवढ़ा सहित आसपास के गांवों में शाम के समय ओले गिरे।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox