होम / MP Weather: MP में फिर बदला मौसम, कई जिलों में ओले के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather: MP में फिर बदला मौसम, कई जिलों में ओले के साथ बारिश का अलर्ट

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather: मध्य प्रदेश में 2 दिनों से लोगों को ठंड से राहत मिली थी कि फिर से प्रदेश में ठंड ने दस्तक दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। चंबल के पास भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। सागर संभाग के छतरपुर और निवाडी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

सबसे अधिक तापमान दमोह मे दर्ज 

प्रदेश के नयूतनम तापमान में बदलाव देखने को मिला है। नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर के जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में तापमान में बढोतरी हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 34.2 डिग्री दमोह में दर्ज कियाा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान उज्जैन में 13.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों का तापमान (MP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, सीधी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूतम तापमान 17.4, पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 14.4, रीवा का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 14.4, रायसेन का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 18.0, खजुराहो का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 15.4, खंडवा का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 14.0, सतना का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 16.4, नौगांव का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 16.2, मलाजखंड का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 17.5, छिंदवाड़ा का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 15.0, सागर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 15.1, उमरिया का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान18.6 जबकि मंडला का अधिकतम तापमान 32.8 रहा और न्यूनतम तापमान 16.5 रहा।

भिंड-मुरैना में हल्की बारिश के आसार 

मौसम में बदलाव होने के कारण मौसम विभाग ने आज भिंड-मुरैना में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई हेै। मौसम विभाग के मुताबिक जेट स्ट्रीम की वजह से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंडी हवाएं चलेंगी, इससे यहां ठंडक बनी रहेगी।

ये भी पढें : 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox