होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून, तेज बारिश और आंधी से बदला मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून, तेज बारिश और आंधी से बदला मौसम

• LAST UPDATED : June 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के उत्तरी हिस्सों में प्रवेश करते हुए मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल सहित अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है।

सभी जिलों में आंधी और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश हुई। इंदौर के देपालपुर में सबसे अधिक 148.6 मिमी (5.8 इंच) बारिश दर्ज की गई। भिंड, आगर-मालवा, मुरैना, छतरपुर, दमोह और छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश हुई।

तापमान में गिरावट

बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। सीधी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम 27.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। सिवनी, डिंडोरी, सीहोर, देवास, शाजापुर, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और अन्य कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने के कारण यह मौसमी गतिविधि देखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

पिछले 24 घंटों में जबलपुर में सबसे तेज 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भोपाल में 50 किमी प्रति घंटे और खजुराहो में 47 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वर्षा हो सकती है। किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox