होम / MP weather: फरवरी के पहले हफ्ते में बदला मौसम, राजधानी में बारिश की संभावना, जानें वेदर अपडेट

MP weather: फरवरी के पहले हफ्ते में बदला मौसम, राजधानी में बारिश की संभावना, जानें वेदर अपडेट

• LAST UPDATED : February 8, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP weather: पहाडों पर बर्फबारी के चलते इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने  इसका कारण पश्चिमी विभोक्ष को बताया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में सर्दी का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्यप्रदेश में ठंड का एक और दौर शुरू हो गया है।

राजधानी में बूंदाबांदी के आसार 

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के चलने से ग्वालियर, गुना और नौगांव में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी में आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के आसार है। राजधानी भोपाल में धुंध छाई है। सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 11 और 13 फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा इन जगहों का तापमान 

IMD के मुताबिक, राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य जिलों का तापमान कैसा रहेगा ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox