होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में बारिश का किया अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में बारिश का किया अलर्ट

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। उसमें बढ़ोतरी हुई है।  शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में अशोकनगर के आवरी और दतिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर के गिरवर में 5.5, छतरपुर के खजुराहो में 5.8 और ग्वालियर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान 

प्रदेश के मुख्य स्थान का न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 5 डिग्री, दतिया में 5डिग्री, राजगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम 10.4 डिग्री, अधिकतम 25.8 डिग्री, ग्वालियर में न्यूनतम 5.2 डिग्री, अधिकतम 25.3 डिग्री, इंदौर में न्यूनतम 11.4 डिग्री, इंदौर में 26.8 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम 9.6 डिग्री, अधिकतम 25.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कई जिलों में जारी की चेतावनी 

मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की है। इनमें मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसाार है। जिस वजह से विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह सकती है।

इन जिलों में किया अलर्ट 

इन जिलों में छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, ग्वालियर, भिंड जिले शामिल हैं। जबकि मुरैना, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में कहीं-कहीं विजिबिलिटी घटकर 50 से 500 मीटर के बीच रह सकती है। इन जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox