MP Weather: MP में हवाओं का बदला रुख, जानिए 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP Weather: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं का रूख बदला हुआ है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में उत्तरी हवा चलने से ठंडक का एहसास हो रहा है। 13-14 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। उत्तरी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हो सकते है।

हवाओं का बदला रूख

मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बन रहा है। राज्य में हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा और गर्मी का अहसास होगा। 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण जबलपुर संभाग सहित ग्वालियर चंबल में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है।

आज कैसा रहेगा मौसम

विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल छा सकते हैं और संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे एक बार फिर बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा। आज भी भोपाल में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद प्रदेश में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान 35-50 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago