MP weather: MP में सर्दी का सितम जारी, मौसम विभाग ने प्रदेश में कोहरे का किया अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्य प्रदेश में कंपाने वाली ठंड शुरू हुई थी, उससे पहले ही बादल और कोहरे ने डेरा डालना शुरू कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन कोहरे ने प्रदेश के लोगों के लेिए परेशानी बढ़ा दी है। आज प्रदेशभर में घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

विजिबिलिटी बेहद कम

मौसम विभाग की माने तो आज ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में घना कोहर छाया रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम है। साथ ही अशोकनगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहने के आसार है। भोपाल, विदिशा, शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, उमरिया, कटनी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिले में भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।

ठंड से राहत मिलने के आसार

बता दें कि एमपी में लगातार बढ़ रही ठंड से आज थोड़ी-बहुत राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एमपी के सभी संभागों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हवा के रुख में बदलाव हुआ और ठंड से राहत मिलेगी।

पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री

आपको बता दें कि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया है। जिसके बाद छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बालाखाट के मलाजखंड का तापमान 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:  

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago