India News(इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दिन अधिकांश जिलों में दिनभर ठिठुरन रही। कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिस वजह से सर्दी और बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर ग्वालियर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
बता दें कि भोपाल जिले में 23.9, इंदौर में 25.2, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री दर्ज हुआ। 6 जिलों में बुधवार को 20 डिग्री से कम तापमान रहा। ग्वालियर के बाद नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 16.5 डिग्री रहा, गुना में 17.4, रतलाम में 18.6, सागर में 19, खजुराहो में 19.4 डिग्री रहा। सतना, रायसेन, रीवा, धार, सीधी, मलाजखंड, शाजापुर भी ठंडे रहे। सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 18 जिले घने कोहरे के आगोश में रहे। 21 जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर और सीहोर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। भिंड के दबोह में मंगलवार-बुधवार की रात ओले गिरे। लहार-मिहोना, इंदौर में बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 जनवरी तक प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रहेंगी
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…