MP Weather
India News (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में लंबे समय के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंडक महसूस हुई। कुछ जिलों में शाम को ठंडी हवाएं चली, इन सबके बीच आश्चर्यजनक घटनाक्रम राजधानी में देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अचानक तापमान में गिरावट के कारण मैदानी इलाकों में लोगों को अभी से अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
बता दें कि मौसम में हुए बदलाव के कारण कई जिलों में पारा लुढ़का। दिन और रात दोनों के पारे में गिरवट दर्ज की गई है। राजधानी में अचानक रात का पारा तेजी से नीचे गिर गया। बीते मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रायगढ़ रहा, वहां रात का पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहा। इसके अतिरिक्त राजगढ़ में 12.4 डिग्री, भोपाल में 12.8 डिग्री, नौगांव में 13.02 डिग्री, ग्वालियर में 13.6 डिग्री, धार में 13.8 डिग्री, उज्जैन, रीवा और बैतूल में 14 डिग्री, जबलपुर में 14.4 डिग्री और इंदौर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने कहा है कि उत्तरी MP के ऊपर एक चक्रवात है। जिससे ग्वालियर संभाग में नमी और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम एक सा बना रहेगा रहेगा और उत्तर की तरफ से आने वाली ठंडी हवा के बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Also Read:Xiaomi phone: Xiaomi Mobile का मार्केट में जलवा, 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा ये फोन
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…