इंडिया न्यूज, उमरिया (Umaria -Madhya Pradesh)
MP: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में जंगली हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जंगली हाथी के अवशेष जंगल के बीच में मिले हैं। जिसकी जानकारी लगते ही पार्क प्रबंधन और डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल में जुट गयी है।
डाक्टरों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करना शुरू किया तो उसकी मां हथिनी चिंघाड़ते हुए पहुंच गई। पार्क अमला पोस्टमार्टम छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कुछ दूरी पर 11 हाथियों का झुंड भी मौजूद था। एक घंटे बाद जब हथिनी वहां से गई, तब डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया।
मृत हाथी की उम्र 8 महिने की बताई जा रही है। इस पूरे मामले में अभी तक हाथी की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। जहां जंगली हाथी का शिकार कर उसे जलाने की बात कही जा रही है। तो वहीं पार्क प्रबंधन जंगली हाथी के बच्चे की मौत होने की बात कहते हुए अलग-अलग तर्क देते नजर आ रहे है। बहरहाल पार्क प्रबंधन ने मौके पर डॉग स्क्वॉड व एक्सपर्ट को भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना पनपथा बफर जोन के छतवा जमुनिहा के जंगल की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े: MP: जिंदा महिला का बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, महिला की हड़पी संपत्ति
Connect With Us : Twitter Facebook
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…