इंडिया न्यूज, हरदा (Harda -Madhya Pradesh)
MP: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से आत्महत्या का प्रयास करने को लेकर खबर आ रही है। जहां रविवार को सुबह करीब 8 बजे देवास जिले के नेमावर में नर्मदा पुल से एक महिला नर्मदा में कूद गई। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिती बन गई। परंतु महिला को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नाविकों की मदद से बचा लिया गया। इसके बाद नेमावर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
नर्मदा में महिला के कूदने के कारणों का पता खैर अभी पता नहीं चल सका है। नेमावर थाना पुलिस ने बताया है, कि हरदा जिले के ग्राम कमताडा निवासी महिला भागवती बाई 40 वर्ष पति प्रेमनारायण गुर्जर ने नेमावर में नर्मदा पुल से छलांग लगा दी है। इसके बाद वह बहते हुए करीब 500 मीटर दूर तक निकल गई थी। जिसे स्थानीय नाविकों ने डूबते हुए देखकर उसे पानी से जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया।
वहीं होमगार्ड जवान खेमचंद ने बताया कि महिला पानी में बहकर करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंच गयी थी। जिसे देखकर नाविक कन्हैलाल केवट ने डोंगे के सहारे उसे गहरे पानी से पकड़ा और उसने पुलिस को सूचना इसकी दी। इसके बाद मौके पर नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले और प्रधान आरक्षक कपिल जाट और महिला आरक्षक जयंती बट्टी और आरक्षक खुशबू सिंह वहां पहुंचे। जहां पर पंचनामा बनाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वहां पर अभी उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े: MP: अजगर समझकर ग्रामीण ने नहीं कराया उपचार, मौत, वन विभाग ने किया भारत के सबसे जहरीला सांप का रेस्क्यू
Connect With Us : Twitter Facebook
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…