India News Bureau
MP: ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान आपने साथियों को बचाने के उपरांत सेना के लेफ्टिनेंट हवलदार विवेक सिंह तोमर बचाव कार्य के बाद शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर अंबाह स्थित उनके निवास एमएलडी कॉलोनी पहुंचा। जहाँ दिवंगत शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
यहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अमर शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, और इस दौरान संपूर्ण इलाका विवेक सिंह तोमर अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा। जानकारी मिल रही है, कि ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान लेफ्टिनेंट हवालदार विवेक सिंह तोमर जिस स्थान पर पदस्थ थे। वहां बने जवानों के आवास में हीटर में ब्लास्ट हो गया।
हवालदार विवेक सिंह तोमर ने उक्त आवास में सो रहे सभी सैनिकों को बाहर निकाला। इसके बाद वह स्वयं हीटर को सही करने के लिए सैनिक आवास के अंदर गए। तो अत्याधिक धुंआ के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्लेशियर पर हेलीकॉप्टर भेजने के प्रयास किए किंतु मौसम खराब होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।
ऐसी स्थिति में लेफ्टिनेंट हवलदार विवेक सिंह शहीद हो गए। जिन का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास पर लाया गया जहाँ दिवंगत नायक के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए उनके अंतिम दर्शन कर रहे थे। अंतिम दर्शन के उपरांत विवेक सिंह तोमर का शव उनके पैतृक गांव रुअर में अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गया।
यह भी पढ़े: MP: मध्यप्रदेश में मौसम की बेरुखी, शीतलहर का कहर जारी, फसलों पर जमी बर्फ
Connect With Us : Twitter Facebook