होम / MPPSC: 427 पदों के लिए मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा-2022 की कर दी घोषणा , जाने कब से होगा ए्ग्जाम 

MPPSC: 427 पदों के लिए मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा-2022 की कर दी घोषणा , जाने कब से होगा ए्ग्जाम 

• LAST UPDATED : December 30, 2022

मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्यसेवा परीक्षा-2022 की घोषणा कर दी है। परीक्षा 21 मई को आयोजित होगी और कुल 427 पद घोषित हुए हैं। मध्य प्रदेश लोकसभा आयोग की परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। कुल 427 पदों में डिप्टी कलेक्टर के 27 पद हैं। इसके साथ डेढ़ सौ से ज्यादा पद द्वितीय श्रेणी के हैं। 240 से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी के घोषित हुए किए गए हैं। उधर पीएससी ने राज्य वन सेवा-2022 की भी घोषणा कर दी है।

21 मई को आयोजित होना वाली राज्यसेवा परीक्षा के लिए आवेदन 10 जनवरी से जमा होना शुरू हो जाएगा। 9 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 14 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में दो पालियों में सामान्य अध्ययन व सामान्य अभिरुचि के प्रश्नपत्र लिए जाएंगे।

राज्य सेवा परीक्षा में सबसे ज्यादा पद स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के घोषित हुए हैं। इसके लिए कुल 72 घोषित हुए हैं। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के 27, डीएसपी के 22, जिला सेनानी के दो पद घोषित हैं। जिला जेल अधीक्षक के लिए एक पद और मप्र वित्त सेवा के सात, सहकारिता आयुक्त का एक पद, श्रम पदाधिकारी की एक पद, जिला महिला व बाल विकास के 17 घोषित हुए है।

इसके अलावा तृतीय श्रेणी में वाणिज्यिककर निरीक्षक के लिए सबसे अधिक 88 पद घोषित है। नायब तहसीलदार के 7 पद, आबकारी उपनिरीक्षक के 53 पद, उप पंजीयक का 1 पद, सहकारिता निरीक्षक के 31 पद, लेखा सेवा में 54 पद व परिवहन उपनिरीक्षक के 33 पद घोषित किए गए हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox