होम / आदित्य L1 मिशन में MP  की प्रिया की अहम भूमिका, आदित्य L-1 का हार्ट बनाने में थीं शामिल

आदित्य L1 मिशन में MP  की प्रिया की अहम भूमिका, आदित्य L-1 का हार्ट बनाने में थीं शामिल

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Aditya L1, खरगोन: इसरो ने चंद्रयाने के बाद कल आदित्य L-1 (Aditya L-1), लॉंच किया है। जिसके बाद देश भर में खुशीयां छाई हुई है। हर कोई इन पलों को किसी त्यौहार कि तरह बना रहा है। इसी बीच एमपी के खरगोन की बहू और महेश्वर की बेटी प्रिया भी चर्चाओं में है। दरअसल आदित्य एल-1 का हार्ट बनाने में बड़वाह की बहू प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आदित्य L-1 का हार्ट बनाने वाली प्रिया

आदित्य एल-1 में सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन में 7 पेलोड लगाए हैं। इसमें एक सबसे अहम विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ VELC पेलोड को मिशन का हार्ट कहा गया है। प्रिया ने इस पेलोड में ऑप्टिकल डिजाइन एनालिसिस और सिम्युलेशन में अपना योगदान दिया है।

इसके साथ ही जब इस पेलोड को यान के साथ इंटीग्रेड किया गया तो उस दौरान अंतिम ऑप्टिकल टेस्ट के दौरान भी वे इसरो में मौजूद थी। इतना ही नहीं इस मिशन के लॉन्च के पहले ऑप्टिकल टेस्ट में प्रिया ने ही प्लानिंग और सिम्युलेशन के रिजल्ट से पूरी टीम को निष्कर्ष निकालने में मदद की थी।

कौन है प्रिया?

प्रिया का मायका देवी अहिल्या के नगर खरगोन जिले के महेश्वर में है। प्रिया के पिता श्याम गावशिंदे और माताजी गायत्री गावशिंदे दोनों शिक्षक हैं। प्रिय के भाई गौरव न्यायालयीन कर्मचारी हैं। वर्तमान में प्रिया बेंगलुरु में अपने पति कृष्णकांत शर्मा के साथ रह रही हैं। वे ऑटोमेशन इंजीनियर हैं, कृष्णकांत भी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

Read Also:

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox