होम / Murder Case: जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

Murder Case: जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

• LAST UPDATED : November 22, 2022

Murder Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने दूसरे समूह पर हमला कर दिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना छतरपुर जिले के सताई थाना क्षेत्र के पडरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अतरार गांव की है। मृतक की पहचान अतरार गांव निवासी घनश्याम मिश्रा के रूप में हुई है।

यह  भी पढ़ें:Bharat Jodo Yatra: पहली बार प्रियंका गांधी बनेंगी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा, 4 दिनों के लिए होंगी                शामिल

घनश्याम के पुत्र गोविंद ने बताया कि वह अपने पिता और एक मजदूर के साथ खेत में काम कर रहे था। जब आरोपियों में से एक राम नारायण मिश्रा, लगभग 10 और लोगों के साथ, वहां पहुंचा। जिनमें से आठ की पहचान मनोज मिश्रा, जम्मू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मुन्ना मिश्रा, क्षितिज मिश्रा, बबलू गणेश तिवारी, कालू तिवारी व महेश तिवारी के रूप हुई है।आगे गोविंद ने कहा कि उन्होंने मजदूर की ओर मुड़ने और उसके साथ भी मारपीट करने से पहले उसके पिता को गाली देना और पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पिता को लाठियों से मारा उन्होंने मजदूर को भी लाठियों से पीटा। जिसके बाद उसक पीता की मौत हो गई। मजदूर को गंभीर चोटें आईं है।

यह  भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: वायरल हुआ दिग्‍विजय सिंह के डांस का वीडियो, बीजेपी ने कसा तंज

जिसके बाद एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया  गया। फिर उनके पिता और घायल मजदूर को पास के अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मजदूर का इलाज जारी है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDOP) रघु केशरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 149, 294, 506, 302 और 307 के तहत प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

यह  भी पढ़ें: Accident in Katni: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को मारी टक्कर,साली की मौत, पति-पत्नी घायल!

Report by – viney chouhan

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox