प्रदेश की बड़ी खबरें

पति- पत्नि के बीच हुआ आपसी विवाद, पती ने गोली चलाकर की हत्या!

India News (इंडिया न्यूज़), MP Newsरतलाम: एमपी के रतलाम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कालोनी की है।

जानकारी मिली है कि दंपत्ति के बीच कीसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते पति ने गोली चलाकर पत्नि की हत्या कर दी।

हत्या कर खुद को किया घर में बंद

जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। तब पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने अपने आप को घर में बंद कर लिया था। पुलिस के बहुत समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपी की पत्नी को बाहर निकाला। उसके कुछ देर बाद आरोपित पति दरवाजा खोलकर बाहर आया। तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

पत्नी पर किए तीन-चार फायर

जानकारी मिली है कि सोमवार की रात को आरोपीधर्मेंद्र सिसौदिया व उनकी पत्नी राखी के बीच किसी बात को लेक विवाद हो गया था। तभी उनका पुत्र नकुल बीच बचाव करने गया। तो आरोपित धर्मेंद्र ने पिस्टल से राखी पर गोली से तीन- चार फायर कर दिए। जिसके कारण वह घायल हो गई और पुत्र जल्दी से घर से बाहर निकल गया।

गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी ने अपने आप को दरवाजें में बंद कर लिया।

पुलिस ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस दरवाजा खोलने के लिए उसे समझाती रही। तो वह बार-बार किसी व्यक्ति को बुलाने का कहता रहा। उसने कहा कि जब तक वह बाहर नहीं आएगा।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि वह जिस व्यक्ति को बुला रहा है। उसका कॉल नहीं लग रहा है और वह घर पर भी नहीं है। इस पर भी आरोपी बाहर नहीं आया। पुलिस उसे लगातार समझाती रही। जिसके बाद देर रात उसने दरवाजा खोलकर पत्नी को बाहर किया। पुलिस ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल भिजवाया। जैसे-जैसे पुलिस ने उसे समझाया तो रात करीब 1.40 बजे वह दरवाजा खोलकर बाहर आया। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल नहीं मिली। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल घर में रखी है। पुलिस उसे घर में ले गई तथा पिस्टल जब्त कर उसे थाने ले गई।

आरोपी के खिलाफ जांच तेज

धर्मेंद्र ट्रक ड्राइवर है तथा उसकी पत्नी राखी ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल, धर्मेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी पती को प्तनी पर था शक

जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र राखी का दूसरा पति है। पहले पति को छोड़कर उसने धर्मेंद्र से शादी की। राखी के नकुल सहित दो पुत्र हैं। धर्मेंद्र को शक थी कि राखी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते उनके बीच विवाद हुआ।

ये भी पढे: पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव, यहां चेक करें आपके शहर के रेट
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago