India News (इंडिया न्यूज़), Damoh Murder Mystery, दमोह: कहते है कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलाने में लग जाती है। वैसा ही कुछ हमें एमपी को दमोह में देखनो को मिला है। जहां, पुलिस की सात साल की मेहनत रंग लाई है। पुलिस ने 7 साल की मेहनत के बाद हटा से लापता हुए लड़के की हत्या का खुलासा कर दिया है। उसका लापता शव भी बरामद किया गया है।
दरअसल यह 2016 का है। जहां दमोह जिले के हटा कस्बे से एक 15 साल का किशोर अनिकेत मिश्रा लापता हो गया था। अनिकेत हटा में चल रहे बुंदेली मेले में अपने साथियों के साथ घूमने गया था। लेकिन, घर नहीं आया. जिसके बाज उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हटा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने तमाम तरह की कोशिशें कीए। यहां तक की देश के कई राज्यों में अनिकेत की तलाश में पुलिस टीम गई लेकिन वो नहीं मिला। जानकारी मिली है कि अनिकेत जिन दो साथियों के साथ गायब हुआ था। उनसे कई सालों से पूंछतांछ चल रही थी। जिसके चलते दोनों अनिकेत की तलाश में सहयोग कर रहे थे।
मामले में बड़ा खुलास हुआ जब नशे में चूर होकर उनमें से एक ने अनिकेत की हत्या करने की बात कही। लिहाजा पुलिस ने फिर एक बार दोनों को थाने में बुलाया कड़ाई से पूंछतांछ की तो पुलिस के होश उड़ गए। इन दोनों ने स्वीकार किया कि दोनों ने मिलकर अनिकेत कि हत्या कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हटा शहर के गौरीशंकर मंदिर से लगे जंगली इलाके में लाश को दफना दिया है।
पुलिस ने आरोपियो की बताई जगह की खुदाई की तो वहां से कंकाल मिल गया। जिससे साफ हो गया कि अनिकेत की हत्या कर उसे दफनाया गया है। जिसके बाद आरोपियो ने बताया कि अनिकेत को आरोपी टीकाराम के एक लड़की के साथ अनैतिक संबंध होने की जानकारी थी। जिसे लेकर वो लोगों से चर्चा करता था। उसका राज न खुले जिस वजह से दोनों ने मिलकर अनिकेत की हत्या कर दी।
दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक दो आरोपियों में से एक उस वक्त नाबालिग था. लिहाजा, उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। वहीं मामले में एक शख्स को और गिरफ्तार किया जाएगा। जिसे इस मामले की जानकारी थी। लेकिन, उसने पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया।